Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match Date And Time: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कल यानी 7 फरवरी से होने वाला हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम उतरने के लिए तैयार है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरेगी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Wankhede Statdium Pitch Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा वानखेड़े स्टेडियम का प्रदर्शन, यहां जानें पिच रिपोर्ट और अन्य रोचक आंकड़े
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला इसी मैदान पर यूएसए के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में ये स्टेडियम टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है.
भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में शेड्यूल
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से है. इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया का सामना अरुण जेटली स्टेडियम में करेगी. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ग्रुप हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी.
टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs USA T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अबतक कुल एक ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया था. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 जून 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से शिकस्त दी थी.
IND vs USA 3rd Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका
स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मैच की तारीख: 7 फरवरी 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.
टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच तीसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs USA T20 World Cup 3rd Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला कल यानी 7 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
भारत में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेले जानें वाले तीसरे मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs USA T20 World Cup 3rd Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मुकाबले में भारत और यूएसए की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच तीसरे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs USA T20 World Cup 3rd Match Live Streaming In India)
भारत और यूएसए के बीच तीसरे मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs USA 3rd Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.
संयुक्त राज्य अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्थुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY