Pakistan National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Live Streaming And Telecast Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज कल यानी 7 फरवरी से होने वाला हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले आईसीसी टूर्नामेंट में तटस्थ स्थानों पर खेले गए हैं. दोनों टीमों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. ऐसे में यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए अभ्यास मैच की तरह माना जा रहा है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) कर रहें हैं. जबकि, नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
यह ग्रुप-A का पहला मुकाबला होगा. सलमान आघा की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. इसी तरह स्कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्व में नीदरलैंड टीम भी उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट में सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी. पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसी तरह कप्तान आघा सलमान और बाबर आजम मध्य क्रम में बड़ी पारी खेलकर टूर्नामेंट की बेहतर शुरुआत करना चाहेंगे. गेंदबाजी की बागडोर शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहम के कंधों पर होगी.
नीदरलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडॉड और विक्रमजीत सिंह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. माइकल लेविट और कप्तान एडवर्ड्स पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी. तेज गेंदबाजी की अगुवाई पॉल वैन मीकेरेन करेंगे और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे. सैम अयूब ने पिछले 10 मैचों में 136.22 की स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं. कप्तान सलमान आधा ने 10 मैचों में 260 रन अपने नाम किए हैं. नीदरलैंड से लेविट ने पिछले 7 मैचों में 278 रन बनाए हैं. ओडॉड 9 मैचों 275 रन बनाने में सफल रहे हैं. अबरार ने 9 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी प्रकार मेर्वे 6 मैचों में 9 विकेट चटका चुके हैं. इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs NED T20I Head To Head Record)
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच अबतक कुल दो ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, नीदरलैंड की टीम ने अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं.
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (PAK vs NED T20 World Cup 1st Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला कल यानी 7 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस सुबह 10:30 बजे होगा.
भारत में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेले जानें वाले तीसरे मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PAK vs NED T20 World Cup 1st Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच पहले मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch PAK vs NED T20 World Cup 1st Match Live Streaming In India)
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच पहले मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs NED 1st Match Playing Prediction)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, आघा सलमान (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
नीदरलैंड: मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, माइकल लेविट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, काइल क्लेन, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY