Shooting at Paris Olympics 2024 Live Streaming: मेंस स्कीट शूटिंग क्वालिफिकेशन राउंड के दूसरे दिन अनंतजीत सिंह नरुका को मिलेगी काटें की टक्कर, जानें कब और कैसे उठाएं लाइव का लुफ्त

Shooting at Paris Olympics 2024 Live Telecast: भारत द्वारा निशानेबाजी में दो पदक जीतने के बाद, कई लोगों की निगाहें भारतीय निशानेबाजों से और पदक जीतने पर टिकी थीं. ऐसे ही एक स्टार अनंतजीत सिंह नरुका 3 अगस्त को मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन राउंड के दूसरे दिन एक्शन में होंगे. पुरुषों का स्कीट क्वालिफिकेशन राउंड इवेंट दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. पेरिस ओलंपिक 2024 के प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 के पास हैं. वह स्पोर्ट्स18 नेटवर्क चैनलों पर लाइव प्रसारण देखने का विकल्प प्रदान करेगा. पुरुषों के स्कीट क्वालिफिकेशन राउंड का लाइव-स्ट्रीमिंग देखने का विकल्प JioCinema मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर मुफ़्त में उपलब्ध हो सकता है, क्योंकि यह एक क्वालिफिकेशन राउंड है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में अनंतजीत सिंह नरुका का जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग