Amul Topical Illustration For Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को अमूल ने समर्पित किया खास डूडल, देखें तस्वीर

Amul Topical Illustration For Manu Bhaker: 28 जुलाई(रविवार) को मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था. टोक्यो ओलंपिक में खराब प्रदर्शन करने वाली मनु ने पेरिस में शानदार वापसी की. पूरे आत्मविश्वास के साथ पदक जीता. मनु ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट हैं. उन्हें बधाईयों की बौछार के बीच अमूल ने उनकी उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एक डूडल जारी किया. प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

डूडल देखें: