VIDEO: विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम वितरण स्टेशन पर किया हमला, दो टैंकों में लगी भीषण आग
यमनी हौथिस विद्रोहियों ने सऊदी अरब में एक पेट्रोलियम वितरण स्टेशन पर हमला किया है, जिसकी वजह से दो टैंकों में भीषण आग लग गई है.
सऊदी अरब: यमनी हौथिस विद्रोहियों (Yemeni Houthis rebel) ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) में एक पेट्रोलियम वितरण स्टेशन (Attack on Petroleum Distribution Station) पर हमला किया है, जिसकी वजह से दो टैंकों में भीषण आग लग गई है. हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है. सऊदी अधिकारियों ने कहा कि ये हमले "राज्य की उत्पादन क्षमता और विश्व बाजारों के लिए अपने दायित्वों को पूरा करने की क्षमता को कम कर देंगे".
ये हमला फॉर्मूला वन रेसिंग से ठीक पहले हुआ है, जहां आग लगी, वहां से F1 रेसिंग ट्रैक काफी करीब है. सोशल मीडिया पर आग लगने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें तेल डिपो में दूर से आग की लपटें दिख रही हैं और आसमान में कई मीटर ऊपर तक धुएं का गुबार नजर आ रहा है. भीषण धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)