विदेश

VIDEO: विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम वितरण स्टेशन पर किया हमला, दो टैंकों में लगी भीषण आग

यमनी हौथिस विद्रोहियों ने सऊदी अरब में एक पेट्रोलियम वितरण स्टेशन पर हमला किया है, जिसकी वजह से दो टैंकों में भीषण आग लग गई है.

VIDEO: विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम वितरण स्टेशन पर किया हमला, दो टैंकों में लगी भीषण आग
(Photo Credits : Twitter)

सऊदी अरब: यमनी हौथिस विद्रोहियों (Yemeni Houthis rebel) ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) में एक पेट्रोलियम वितरण स्टेशन (Attack on Petroleum Distribution Station) पर हमला किया है, जिसकी वजह से दो टैंकों में भीषण आग लग गई है. हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है. सऊदी अधिकारियों ने कहा कि ये हमले "राज्य की उत्पादन क्षमता और विश्व बाजारों के लिए अपने दायित्वों को पूरा करने की क्षमता को कम कर देंगे".

ये हमला फॉर्मूला वन रेसिंग से ठीक पहले हुआ है, जहां आग लगी, वहां से F1 रेसिंग ट्रैक काफी करीब है. सोशल मीडिया पर आग लगने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें तेल डिपो में दूर से आग की लपटें दिख रही हैं और आसमान में कई मीटर ऊपर तक धुएं का गुबार नजर आ रहा है. भीषण धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2022 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).