विदेश

Sex With Minor Boy: महिला ने 13 साल के बच्चे के साथ किया सेक्स, फिर हुई गर्भवती, यौन शोषण के बावदूज नहीं होगी गिरफ्तार

31 वर्षीय महिला ने 13 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज किया था. महिला ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है, लेकिन फिर भी उसे जेल नहीं जाना होगा.

Sex With Minor Boy: महिला ने 13 साल के बच्चे के साथ किया सेक्स, फिर हुई गर्भवती, यौन शोषण के बावदूज नहीं होगी गिरफ्तार

वॉशिंगटन: अमेरिका के कोलोराडो में एक 31 वर्षीय महिला ने 13 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई. महिला के खिलाफ कोलोराडो के फाउंटेन पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज किया था. महिला ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है, लेकिन फिर भी उसे जेल नहीं जाना होगा.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला एंड्रिया सेरानो साल 2022 में  गिरफ्तारी हुई थी. गिरफ्तारी के वक्त वह गर्भवती थी और उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया, जो अभी उसकी देखरेख में है. हालांकि, उसके वकील ने लड़के के एडवोकेट के साथ एक समझौता किया है. इस समझौते के मुताबिक एंड्रिया सेरानो एक यौन अपराधी के रूप में रिकॉर्ड में दर्ज होगी, लेकिन यह डील उसे जेल जाने से बचाती है.  एंड्रिया ने इस डील को स्वीकार कर लिया है. हालांकि, पीड़ित लड़के की मां इस समझौते से खुश नहीं है. उसका बेटा अभी 14 साल का ​है.

पीड़ित की मां ने कहा ‘मुझे ऐसा लगता है कि मेरे बेटे से उसका बचपन छिन गया है. अब उसे पिता बनना पड़ रहा है. वह एक पीड़ित है, और उसे अपने शेष जीवन के लिए इसी के साथ रहना होगा.’

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).