विदेश

Sri Lanka Protest: श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में पहुंचे प्रदर्शनकारी, गोटबाया राजपक्षे के घर से मिले लाखों रुपये

प्रधानमंत्री आवास पर हमला बोलने के बाद आंदोलनकारी जनता ने अब राष्ट्रपति भवन पर भी हमला बोल दिया है. भारी तादा में लोग राष्ट्रपति भवन के अंदर जा पहुंचे हैं.

Sri Lanka Protest: श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में पहुंचे प्रदर्शनकारी, गोटबाया राजपक्षे के घर से मिले लाखों रुपये
(Photo: Twitter)

Sri Lanka Protest: श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते दिख रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास पर हमला बोलने के बाद आंदोलनकारी जनता ने अब राष्ट्रपति भवन पर भी हमला बोल दिया है. भारी तादा में लोग राष्ट्रपति भवन के अंदर जा पहुंचे हैं. आर्थिक उथल-पुथल के बीच श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों को गोटबाया राजपक्षे के घर से मिले लाखों रुपये मिले हैं.

स्थाीनीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर पर धावा बोलने वाले प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि हवेली से बड़ी राशि बरामद हुई है. श्रीलंका के दैनिक समाचार पत्र डेली मिरर के अनुसार, इस पैसों को देश की सुरक्षा गार्ड्स के हवाले कर दिया गया है.

श्रीलंकाई सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने देश में शांति बनाए रखने के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए रविवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक संकट का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान का अवसर अब उपलब्ध है. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कुछ घंटे पहले ही 13 जुलाई को पद छोड़ने की सहमति जताई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).