Asia Cup 2022 In UAE: यूएई में खेला जाएगा एशिया कप, सौरव गांगुली ने किया ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में किया जाना था. एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होना है और यह टी20 प्रारूप में खेला जाएगा.
Asia Cup 2022 In UAE: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने मुंबई में हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि एशिया कप 2022 अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा. पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में किया जाना था. एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होना है और यह टी20 प्रारूप में खेला जाएगा.
27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेंगी. श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा. छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें जिसमें हांगकांग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं.
Asia Cup will be held in the UAE, as it is the only place where there won't be rain (in that duration): BCCI chief Sourav Ganguly after Apex council meeting
(File photo) pic.twitter.com/T93ShTdNvs
— ANI (@ANI) July 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

