विदेश

Spain Night Club Fire Video: स्पेन के मर्सिया में नाइट क्लब में लगी भीषण आग, झुलसकर 7 लोगों की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

स्पेन के मर्सिया में बड़ा हादसा हुआ है. वहां एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार हादसे में करीब सात लोगों की झुलसकर मौत हो गई है और कुछ लोग जख्मी हुए हैं

Spain Night Club Fire Video: स्पेन के मर्सिया में नाइट क्लब में लगी भीषण आग, झुलसकर 7 लोगों की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
Spain Night Club Fire

Spain Night Club Fire Video: स्पेन के मर्सिया में बड़ा हादसा हुआ है. वहां एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार हादसे में करीब सात लोगों की झुलसकर मौत हो गई है और कुछ लोग जख्मी हुए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आग कितनी भीषण है. क्योंकि आग लगने के बाद आग की लपटे बाहर तक निकल रही है. फिलहाल मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. फिलहाल आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चला है.

वहीं आग लगने के बाद  मर्सिया के मेयर जोस बैलेस्टा ने भी पुष्टि की. जोस बैलेस्टा  के अनुसार हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. वहीं कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. क्योंकि जो लोग झुलसे हैं. उनमे कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).