ISIS के सरगना अबू इब्राहिम को अमेरिकी सेना ने किया ढेर, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी स्पेशल फोर्स की तारीफ की
अमेरिका ने उत्तर पूर्व सीरिया में एक आतंकवाद रोधी अभियान में आईएसआईएस नेता अबू इब्राहिम अल हाशिम अल कुरैशी को मार गिराया है. अमेरिका की स्पेशल फोर्सेस ने इस अभियान को अंजाम दिया.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर कहा “पिछली रात मेरे निर्देश पर उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी सैन्य बलों ने अमेरिकी लोगों और हमारे सहयोगियों की रक्षा करने और दुनिया को एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए सफलतापूर्वक एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया. हमारे सशस्त्र बलों के कौशल और बहादुरी के लिए धन्यवाद, हमने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को युद्ध के मैदान से हटा दिया है. सभी अमेरिकी ऑपरेशन से सुरक्षित लौट आए हैं. मैं आज सुबह अमेरिकी लोगों के लिए बयान जारी करूंगा. भगवान हमारे सैनिकों की रक्षा करें.”
Last night at my direction, U.S. military forces successfully undertook a counterterrorism operation. Thanks to the bravery of our Armed Forces, we have removed from the battlefield Abu Ibrahim al-Hashimi al-Qurayshi — the leader of ISIS.
— President Biden (@POTUS) February 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

