Ukraine-Russia War: रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के निप्रो एयरपोर्ट को किया तबाह, 45 लाख लोगों ने छोड़ा देश
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 45वां दिन है. रूस ने अब पूर्वी यूक्रेन को निशाना बनाना शुरू किया है. यहां के शहरों पर रूसी मिसाइलों से जोरदार हमले किए जा रहे हैं.
Ukraine-Russia War: रूसी मिसाइलों ने फिर से निप्रो हवाई अड्डे पर हमला कर उसे पूरी तरह तबाह कर दिया है.स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मार्च के मध्य में एक मिसाइल हमले में हवाई अड्डा बर्बाद हो गया था. निप्रॉपेट्रोस ओब्लास्ट के गवर्नर वैलेंटाइन रेज्निचेंको ने कहा, "हवाई अड्डे के पास कुछ भी नहीं बचा है, लेकिन मिसाइलें आती रहती हैं"
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि रूसी हमले के बाद से यूक्रेन छोड़कर जाने वालों की संख्या 45 लाख हो गई है. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) द्वारा रविवार को अपने पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी से अबतक 45.04 लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं.
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 45वां दिन है. रूस ने अब पूर्वी यूक्रेन को निशाना बनाना शुरू किया है। यहां के शहरों पर रूसी मिसाइलों से जोरदार हमले किए जा रहे हैं.
#BREAKING Dnipro airport 'destroyed' by Russian shelling pic.twitter.com/yKkjokWmXG
— AFP News Agency (@AFP) April 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

