South Africa Building Fire: जोहान्सबर्ग के बहुमंजिला इमारत में लगी आग, अब तक 73 लोगों की मौत, 52 घायल
जोहॉन्सबर्ग की एक बहुमंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई. अब तक 73 लोगों की आग में झुलस जाने से मौत हो गई है. मरने वालों की संख्या अभी और अधिक बढ़ने की आशंका है. 50 से अधिक अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं.
दक्षिण अफ्रीकी शहर जोहॉन्सबर्ग की एक बहुमंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई. फायर ब्रिगेड को तत्काल मौके पर लगाया गया, लेकिन राहत और बचाव के दौरान अब तक 73 लोगों की आग में झुलस जाने से दर्दनाक मौत हो गई है. मरने वालों की संख्या अभी और अधिक बढ़ने की आशंका है. 50 से अधिक अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा गया है.
BREAKING: 73 people dead in multi-story building fire in Johannesburg, 🇿🇦 South Africa
— The Spectator Index (@spectatorindex) August 31, 2023
यह स्पष्ट नहीं है कि शहर के मध्य में स्थित पांच मंजिला इमारत में आग किस वजह से लगी. बड़ी संख्या में आपात और बचावकर्मी अभी भी घटनास्थल पर हैं, क्योंकि शवों का मिलना जारी है. आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले ही ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन का आयोजन जोहॉन्सबर्ग में ही किया गया था, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया था.
Dozens of people have died in a huge fire at a multistorey building being used as informal housing in South Africa ⤵️ pic.twitter.com/dsGHu1T4sG
— Al Jazeera English (@AJEnglish) August 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

