US: सिंगर Tish Hyman ने Gold's Gym पर लगाया गंभीर आरोप; कहा, 'महिलाओं के लॉकर रूम में घुस रहा था शख्स, विरोध करने पर रद्द की मेंबरशिप'

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने वाली सिंगर-सॉन्गराइटर टिश हायमन (Singer-Songwriter Tish Hyman) को गोल्ड्स जिम, बेवर्ली सेंटर (Gold's Gym, Beverly Center) से बाहर निकाल दिया गया.

Tish Hyman Gold's Gym Controversy: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने वाली सिंगर-सॉन्गराइटर टिश हायमन (Singer-Songwriter Tish Hyman) को गोल्ड्स जिम, बेवर्ली सेंटर (Gold's Gym, Beverly Center) से बाहर निकाल दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक शख्स बार-बार महिलाओं के लॉकर रूम में घुस रहा था, और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनकी जिम मेंबरशिप ही रद्द कर दी गई. टिश का कहना है कि उन्होंने पहले भी इस व्यक्ति के खिलाफ कई शिकायतें की थीं, लेकिन जिम प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. घटना वाले दिन जब उन्होंने सीधे उस शख्स से सवाल किया, तो उसने उन्हें अपमानजनक नाम से पुकारा. डर के मारे टिश जिम से बाहर भागीं और पुलिस को बुलाया गया.

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को बाहर निकाल दिया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि जिम प्रबंधन ने टिश की भी सदस्यता समाप्त कर दी. अब सिंगर ने सोशल मीडिया पर महिलाओं से गोल्ड्स जिम के बहिष्कार और सुरक्षित माहौल की मांग की है.

ये भी पढें: अमेरिका में Pre-Cooked Pasta से फैला Listeria Infection, छह लोगों की मौत; 25 लोग अस्पताल में भर्ती

अमेरिकी सिंगर Tish Hyman ने गोल्ड्स जिम पर लगाया गंभीर आरोप

टीश हाइमन का दावा, विवाद के बाद जिम ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी

गोल्ड्स जिम को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\