Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के 5 लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया, सैकड़ों सैनिकों के मारे जाने की आशंका
यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने पांच रूसी जेट और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है. वहीँ रूसी सेना ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन की वायु रक्षा क्षमता को निष्प्रभावी कर दिया है. जबकि साइबर हमले भी जारी हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा करने के बाद यूक्रेन के कई शहरों में भीषण धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. रूस की सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के हवाई अड्डों और अन्य सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है, आबादी वाले क्षेत्रों को लक्षित नहीं किया गया. पुतिन ने अन्य देशों को आगाह भी किया है कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे.’’ इस बीच यूक्रेन ने रूस के 5 लड़ाकू विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने की बात कही है. जबकि रूसी सेना ने किवी का एयर डिफेंस तबाह करने का दावा किया है. यूक्रेन के अधिकारी का कहना है कि अब तक सैकड़ों सैनिकों के मारे जाने की आशंका है.
BREAKING: Ukraine's military says it has shot down five Russian jets and a helicopter
— The Spectator Index (@spectatorindex) February 24, 2022
BREAKING: Russian military says its has neutralized Ukraine's air defense capability
— The Spectator Index (@spectatorindex) February 24, 2022
BREAKING: Ukraine officials say cyberattacks are ongoing
— The Spectator Index (@spectatorindex) February 24, 2022
BREAKING: Ukrainian official says that hundreds of troops are likely to have been killed so far
— The Spectator Index (@spectatorindex) February 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

