Russia Declares Ceasefire: रूस ने किया सीजफायर का ऐलान, यूक्रेन में फंसे नागरिकों को बाहर निकालने का फैसला
24 फरवरी से जारी दो देशों के बीच जंग की खबरों के बीच 5 मार्च यानी शनिवार को आज राहत की खबर आई है. बता दें कि यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर का फैसला लिया गया है.
Ukraine Russia war: रूस यूक्रेन जंग के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. रूस की ओर से यूक्रेन (Ukraine) में सीजफायर (Russia Declares Ceasefire) का ऐलान किया गया है. डोनेत्स्क, मारियुपोल और अजोव में रूस ने सीजफायर की घोषणा की है. मारियुपोल और वोल्नोवाखा से मानवीय गलियारे खोले गए हैं. निकास मार्गों पर यूक्रेनी पक्ष के साथ सहमति व्यक्त की गई है.
दोनेत्स्क के शहर मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर की अवधि शुरू हो गई. यहां फिलहाल लोगों को निकाला जा रहा है. साथ ही इन शहरों में फूड और मेडिसिन पहुंचाई जा रही है, क्योंकि ये शहर युद्ध की वजह से पूरी तरह से कट गए थे. बीते 10 दिन से यूक्रेन में जंग जारी है. रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है. देनों देशों के बीच 2 दौर की वार्ता हो चुकी है. जबकि तीसरे दौर की बात संभवतः आज या कल हो सकती है.
यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने दावा किया है उन्होंने अब तक 10 हजार ट्रूपर्स, 39 प्लेन, 40 हेलीकॉप्टर, 269 टैंक को तबाह कर दिया है. यूक्रेनी सैनिकों ने रू को जवाब देते हुए शनिवार तक ये कार्रवाई की. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा कि रूस हर पल अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव कर रहा है. उसका उद्देश्य अधिकतम लोगों को क्षति पहुंचाना है.
BREAKING: Russia declares ceasefire from 10 a.m. Moscow time to allow civilians to leave Mariupol and Volnovakha - RIA
— BNO News (@BNONews) March 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2022 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

