PM Modi Russia Visit: मॉस्कों में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, सामने आया शानदार वीडियो
रूस के मॉस्को पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी अपने होटल के लिए रवाना हुए. होटल के बाहर कुछ रूसी नागरिक 'हरे राम हरे कृष्णा' भजन गाते हु दिखाई दिए.
PM Modi Russia Visit: रूस के मॉस्को पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी अपने होटल के लिए रवाना हुए. होटल के बाहर कुछ रूसी नागरिक 'हरे राम हरे कृष्णा' भजन गाते हु दिखाई दिए. रूसी कलाकारों ने पीएम मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर डांस किया. भारतीय परिधान पहने एक युवा रूसी बच्ची अन्य लोगों के साथ भांगड़ा करती हुई दिखी. इसके अलावा भारतीय प्रवासी ढोल बजाते और वंदे मातरम का नारा लगाते हुए नजर आए. पीएम मोदी जैसे ही कार्लटन होटल पहुंचे, यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने अभिनंदन किया. बता दें, पीएम मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं. वे मॉस्को में कल राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक करेंगे. इसके बाद ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगे. यह पिछले 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की वहां की पहली यात्रा होगी.
PM मोदी के होटल के बाहर रूसी नागरिक भजन गाते दिखे
#WATCH रूसी श्रद्धालु मास्को में होटल के बाहर भजन गाते हुए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचने वाले हैं।
प्रधानमंत्री शहर में पहुंच चुके हैं। वे रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे मास्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। pic.twitter.com/FH5DmsMxHT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024
PM मोदी के स्वागत में रूसी कलाकारों ने हिंदी गाने पर किया डांस
#WATCH रूस के मॉस्को में रूसी कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर नृत्य किया।
प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। pic.twitter.com/uIg2OBxvdU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024
छोटी रशियन बच्ची ने किया भांगडा करके पीएम मोदी का किया स्वागत
#WATCH | Moscow, Russia | A young Russian girl, dressed in Indian attire, joins others in performing Bhangra. pic.twitter.com/UsQt1DRiMm
— ANI (@ANI) July 8, 2024
मॉस्को में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का किया अभिनंदन
#WATCH मॉस्को (रूस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्लटन होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया और पीएम मोदी ने उनका अभिनंदन किया। pic.twitter.com/geH87ry33j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

