विदेश

Shahbaz Sharif China Visit: चीन जाएंगे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, अगले हफ्ते जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

शहबाज शरीफ के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधमंडल टीम भी होगी, जिसमें देश के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी शामिल होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ और उनकी टीम चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ बैठक करने वाली है.

Shahbaz Sharif China Visit: चीन जाएंगे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, अगले हफ्ते जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

Shahbaz Sharif China Visit: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले सप्ताह चीन की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी कि चीन यात्रा के दौरान शरीफ रणनीतिक सहयोग साझेदारी की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. Hookah Ban: तालिबान ने अफगानिस्तान में हुक्का पर लगाया बैन, फिर भी जारी रहेगी अफीम की खेती

शहबाज शरीफ के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधमंडल टीम भी होगी, जिसमें देश के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी शामिल होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ और उनकी टीम चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ बैठक करने वाली है.

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की हाल ही में संपन्न ऐतिहासिक 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शरीफ चीन का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता होंगे. 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में राष्ट्रपति शी को सत्ता में अभूतपूर्व तरीके से पांच साल के तीसरे कार्यकाल की मंजूरी दी गई. शरीफ की चीन यात्रा ऐसे समय हो रही है जब नकदी की तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान कर्ज के भुगतान और व्यापार घाटे को कम करने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान पर पेरिस क्लब देशों का संयुक्त रूप से लगभग 10.7 अरब अमेरिकी डॉलर का बकाया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).