Pakistan: बलूचिस्तान में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों ने दागी गोलियां, एक की मौत, देखिए VIDEO
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें एक पश्तून कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.
पाकिस्तान (Pakistan) के हरनाई में एक मिलिट्री बेस के बाहर स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. तभी अचानक से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें एक पश्तून कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घटना बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan) के हरनाई (Harnai) की है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक कल रात यहां पाकिस्तान के मिलिट्री बेस और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी पर बलूचिस्तानी लड़ाकों ने धावा बोल दिया. इसकी प्रतिक्रिया में पाकिस्तानी बलों ने पश्तून लोगों के घरों को निशाना बनाया. इस घटना के विरोध में आज स्थानीय पश्तून लोगों ने मिलिट्री बेस कैंप के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
Strongly condemn the indiscriminate firing by Pak army soldiers on unarmed protestors in Harnai Balochistan.This resulted in the death of Khaliqdad, a member of ANP. Many were injured as well. These incidents keep happening because there are no legal consequences for perpetrators pic.twitter.com/9sDHckifIs
— Mohsin Dawar (@mjdawar) August 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

