Pakistan Blast Video: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाका, 35 लोगों की मौत, 200 घायल
जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के कार्यकर्ता सम्मेलन को निशाना बनाया गया. आत्मघाती विस्फोट में अबतक 10 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 150 लोग घायल हुए हैं.
Pakistan, Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका हुआ है. बाजौर जिले या खैबर पख्तूनख्वा के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के कार्यकर्ता सम्मेलन को निशाना बनाया गया. आत्मघाती विस्फोट में अबतक 35 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 200 लोग घायल हुए हैं. हमले में इसमें JUIF चीफ मौलाना जियाउल्लाह जान की मौत हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस धमाके में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है.
सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि 5 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. जमात-ए-इस्लामी के सीनेटर मुश्ताक अहमद ने भी विस्फोट की निंदा की और मौतों पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया कि केंद्र और प्रांतीय सरकारें, खुफिया एजेंसियां लोगों की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल हैं. आतंकवाद की वापसी साबित करती है कि सरकार की सुरक्षा नीति फेल हो गई है.
باجوڑ ؛
جمعیت علمائے اسلام کے ورکرز کنونشن میں دھماکہ۔۔۔ زخمیوں کی تعداد بہت زیادہ ہے، جانی نقصان کے شدید خطرات ہیں۔ پلیز سب جلدی جلدی ڈسٹرکٹ ہیڈکوارٹر ہسپتال خار، باجوڑ پہنچیں زخمیوں کو خون کی اشد ضرورت ہے #BajaurBlast pic.twitter.com/CST7kCiLcD
— Irza Khan (@irz__a) July 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2023 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

