VIDEO: 'पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है', PAK रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है. हम दिवालिया मुल्क के रहने वाले हैं. आसिफ ने दावा किया कि पाकिस्तान डिफॉल्ट नहीं कर रहा है, बल्कि पहले ही डिफॉल्ट कर चुका है.
पाकिस्तान (Pakistan) तंगहाली के दौर से गुजर रहा है. इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Pakistan's Defense Minister Khawaja Muhammad Asif) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दिवालिया हो चुका है. हम दिवालिया मुल्क के रहने वाले हैं. आसिफ ने दावा किया कि पाकिस्तान डिफॉल्ट नहीं कर रहा है, बल्कि पहले ही डिफॉल्ट कर चुका है.
ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में एक निजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. अपने भाषण के दौरान ख्वाजा आसिफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जमकर निशाना साधा. आपको बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई इस कदर बढ़ चुकी है कि देश की आवाम रोटी-पानी के लिए भी मोहताज होती जा रही है.
“पाकिस्तान दिवालिया होने नहीं वाला.. हो चुका है” : #पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख़्वाजा आसिफ़#PakistanEconomicCrisis #Pakistan pic.twitter.com/Lmel7OaJO0
— Shubham Rai (@shubhamrai80) February 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

