Opium Addicted Swans: हंस पहली बार इस साल फ़रवरी में दक्षिण-पश्चिमी स्लोवाकिया के कोमारनो शहर में अफ़ीम के खेतों में पहुंच गए और तब से वहीं हैं. इन पक्षियों ने न केवल खेतों में अफीम की फसल को नष्ट कर दिया, बल्कि नशे में इतना चूर हो गये कि उड़ भी नहीं पा रहे थे. अफीम की अधिक मात्रा से कई पक्षियों की मौत भी हो चुकी है.

अफीम के लती हंसों ने 10,000 यूरो की खेती नष्ट कर दी. 5 एकड़ के अफीम के खेत में पिछले चार महीनों से 200 हंस चर रहे हैं. दर्जनों की मौत हो चुकी है, और बचे हुए हंसों को इससे दूर ले जाया जा रहा है. स्लोवाकिया में हंस एक संरक्षित प्रजाति है, इसलिए किसान फ़सलों को नुक़सान होने के बावजूद उन्हें खेतों से हटाने के लिए बल प्रयोग नहीं कर सकते हैं. डीडब्ल्यू न्यूज़ ने हंसों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है.

अफीम के लती हंसों ने 10,000 यूरो की खेती नष्ट कर दी. 5 एकड़ के अफीम के खेत में पिछले चार महीनों से 200 हंस चर रहे हैं. दर्जनों की मौत हो चुकी है, और बचे हुए हंसों को इससे दूर ले जाया जा रहा है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)