एक साथ 8 बच्चों को जन्म देने वाली महिला की कैंसर से मौत, 3 दिन के अंदर इस मां को उठानी पड़ी थी आठ नवजातों की लाश!
मैंडी बच्चों के खोने के गम में डुब गई और दिन-रात शराब के नशे में चूर रहने लगी. बताया जा रहा है कि 2 दशकों तक वो हर दिन इन बच्चो को याद कर एक दिन में 5 बोतल शराब पी जाती थी.
इंग्लैंड, 5 फरवरी: इंग्लैंड (England) की मैंडी ऑलवुड (Mandy Allwood) एक साथ आठ बच्चों को जन्म (Eight Babies) देकर चर्चा में आई थी. साल 1996 में उन्होंने इन बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन जन्म देने के सिर्फ 3 दिन के अंदर ही उनके सभी बच्चों ने दम तोड़ दिया. इसमें 6 लड़के थे और दो लड़कियां थी. उन्होंने फर्टिलटी ड्रग्स का सहारा लेकर इन बच्चों को जन्म दिया था.
मैंडी बच्चों के खोने के गम में डुब गई और दिन-रात शराब के नशे में चूर रहने लगी. बताया जा रहा है कि 2 दशकों तक वो हर दिन इन बच्चो को याद कर एक दिन में 5 बोतल शराब पी जाती थी. मैंडी को एक दिन पता चला कि उन्हें कैंसर है. मैंडी का 56 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है. उनकी मौत के बाद उनके बच्चों के जन्म और मृत्यु की बातें एक बार फिर चर्चा में हैं. मैंडी का अपने पहले पति के साथ एक बेटा है, जिसकी उम्र अब 30 साल है.
'Octomum' Mandy Allwood who fell pregnant with eight babies but lost them all has died of cancer aged 56 https://t.co/BA6Bd4w0NI
— Daily Mail U.K. (@DailyMailUK) February 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

