Nepal: 22 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता, 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी थे सवार
नेपाल में एक बड़े विमान हादसे की आशंका जताई जा रही है. खबरों के मुताबिक नेपाल के तारा एयर का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया है. जानकारी के मुताबिक नेपाल में तारा एयर 9 NAET ट्विन-इंजन वाले एक विमान से संपर्क टूट गया है.
नई दिल्ली: नेपाल में एक बड़े विमान हादसे की आशंका जताई जा रही है. खबरों के मुताबिक नेपाल के तारा एयर का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया है. जानकारी के मुताबिक नेपाल में तारा एयर 9 NAET ट्विन-इंजन वाले एक विमान से संपर्क टूट गया है. इसमें 19 यात्री सवार थे. साथ ही तीन क्रू मेंबर्स भी थे. लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी सवार थे. शेष नेपाली नागरिक थे. एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी.
ये फ्लाइट पोखरा से जॉमसम जा रही थी. इसे 10 बजकर 20 मिनट पर लैंड करना था. लेकिन 11 बजे के बाद से अब तक इस विमान से संपर्क नहीं हो पाया है. ये ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट है.
Nepal | Tara Air's 9 NAET twin-engine aircraft carrying 19 passengers, flying from Pokhara to Jomsom at 9:55am, has lost contact: Airport authorities
— ANI (@ANI) May 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

