Pakistan: नवाज शरीफ का वनवास खत्म! अक्टूबर में लौट सकते हैं पाकिस्तान, संभालेंगे चुनाव की कमान
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि वे 10 और 15 अक्टूबर से पहले वतन वापसी कर सकते हैं. वह चुनावों के दौरान अपनी पार्टी की कमान संभाल लेंगे.
Nawaz Sharif Will Return Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक बार फिर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि नवाज शरीफ का वनवास खत्म होने वाला है और वे जल्द ही पाकिस्तान लौटेंगे.
शहबाज शरीफ का कार्यकाल खत्म होने के बाद पाकिस्तान में इन दिनों कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार चल रही है. ऐसे में आम चुनावों के मद्देनजर संभावना जताई जा रही है लंदन में रह रहे नवाज शरीफ 15 अक्टूबर या इससे पहले पाकिस्तान लौट सकते हैं.
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि वे 10 और 15 अक्टूबर से पहले वतन वापसी कर सकते हैं. वह चुनावों के दौरान अपनी पार्टी की कमान संभाल लेंगे. खुद उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि चुनाव से जुड़े सारे कैंपेन और प्लानिंग नवाज के हिसाब से ही होगी और वहीं पार्टी लीड करेंगे.
#BreakingNews | Former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif likely to return to Pakistan in October , PMLN will face election under Nawaz Sharif
Exclusive input: @manojkumargupta @AnchorAnandN | #TheRightStand #Pakistan pic.twitter.com/rkZH8Bnu1w
— News18 (@CNNnews18) September 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

