Real Meteorite Bag: कंपनी ने उल्का पिंड से बनाया पर्स, 55 हजार साल पहले गिरा था ये पत्थर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
सच तो ये है कि ये बैग उल्का पिंड जैसा सिर्फ दिखता ही नहीं है, बल्कि उल्का पिंड से ही बना है! कंपनी ने बताया कि उल्का पिंड हर ऑर्डर के लिए अलग-अलग मंगवाया जाता है और वो दुनिया में कहीं से भी हो सकता है.
एक कंपनी ने अनोखा पर्स बनाया है जो असल के उल्का पिंड (Purse made with meteorite) से बना है. ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक फॉल-विंटर 2023 कलेक्शन के तहत कॉपर्नी (Coperni Meteorite Bag) नाम की कंपनी ने उल्का पिंड (Meteorite bag price) से एक बैग बनाया है.
कंपनी का दावा है कि इसे उन उल्का पिंडों से बनाया गया है जो धरती पर करीब 55 हजार साल पहले गिरे थे. बैग का साइज 9x12x23 सेंटीमीटर है. खाली बैग का वजन करीब 2 किलो है. कंपनी ने बताया कि उल्का पिंड हर ऑर्डर के लिए अलग-अलग मंगवाया जाता है और वो दुनिया में कहीं से भी हो सकता है. ये बैग नॉन-रिफंडेबल होते हैं. ये बैग 35 लाख रुपये का है और इसका डिलिवरी टाइम 6 हफ्ते का है.
Impressive Meteorite Swipe Bag, Designed from a Real Meteorite 🤯🪐 by Coperni pic.twitter.com/JGF6Yxu3ni
— Fubiz (@fubiz) March 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

