Huge Blast Video: तेज धमाके के साथ घर में हुआ विस्फोट, 4 लोगों की मौत, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर
धमाके के बाद चारो तरफ मलबा ही मलबा फैल गया. सड़क देखकर ऐसा लग रहा मानो यहां कोई जंग चल रही हो. धमाके का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
PLUM EXPLOSION: पेंसिल्वेनिया में एक बड़े विस्फोट के बाद चार लोगों की मौत हो गई है और एक अभी भी लापता है, जिसकी आवाज़ कई मील दूर तक सुनी गई. धमाके के बाद चारो तरफ मलबा ही मलबा फैल गया. सड़क देखकर ऐसा लग रहा मानो यहां कोई जंग चल रही हो. धमाके का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाका इतना तेज था की पूरा इलाका थर्रा गया.
प्लम, पेनसिल्वेनिया में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.23 बजे 911 कॉल पर "कई लोगों के घायल होने और कई घरों में आग लगने" की सूचना दी गई थी. सबसे पहले एक घर में विस्फोट हुआ है, जिसके बाद पास के दो घरों में आग लग गई. वहीं एक दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कुछ की खिड़कियां टूट गईं.
PLUM EXPLOSION | Ring door bell footage was given to us of the devastating Rustic Ridge Dr. explosion this morning in Plum. Folks on this block tell me the heavy damage is their last concern, they’re only worried about their neighbors impacted. 1/2 @WTAE pic.twitter.com/QXdcjUkWsQ
— Tori Yorgey WTAE (@toriyorgeytv) August 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

