Elon Musk Sells Tesla Shares: ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने 4 बिलियन डॉलर के टेस्ला शेयर बेचे
ट्विटर डील का असर टेस्ला के शेयर पर देखने को मिल रहा है. निवेशक टेस्ला के शेयर बेच रहे हैं. कंपनी के शेयर 17 महीने के लो पर पहुंच चुका है.
Elon Musk Sells Tesla Shares: ब्लूमबर्ग कि एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने लगभग 4 बिलियन डॉलर मूल्य के टेस्ला शेयर बेच दिए हैं. ट्विटर डील का असर टेस्ला के शेयर पर देखने को मिल रहा है. निवेशक टेस्ला के शेयर बेच रहे हैं. कंपनी के शेयर 17 महीने के लो पर पहुंच चुका है.
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के टॉप-10 अमीरों में टॉप पर काबिज एलन मस्क की संपत्ति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. एलन मस्क की संपत्ति दो दिन में करीब 10 अरब डॉलर कम हो गई है.
बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा है और डील के बाद ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए 8 डॉलर यानी करीब 660 रुपये का शुल्क लगाया है. ट्विटर का मालिक बनते ही मस्क ने सबसे पहले कंपनी में छंटनी शुरु की.
BREAKING: Elon Musk sells nearly $4 billion worth of Tesla shares - Bloomberg
— BNO News (@BNONews) November 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

