Donald Trump To Be Arrested Again? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप फिर हो सकते हैं गिरफ्तार, गोपनीय दस्तावेजों को रखने का मामला
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के लिए बुरी खबर है. करीब तीन महीने बाद एक बार फिर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. वहीं करीब तीन महीने पहले अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को गिरफ्तार किया गया था. हालंकि उन्हें बाद में जमानत मिल गई.
Donald Trump To Be Arrested Again? अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का एक बार फिर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने को लेकर सपना टूट सकता है. क्योंकि गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है. इस केस में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. ट्रंप को गिरफ्तार किया गया तो तीन महीने में उनकी यह दूसरी बार गिरफ्तारी होगी. बता दें कि ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद कुछ गोपनीय दस्तावेजों की तलाश के लिए फ्लोरिडा में उनके आवास मार-ए-लागो में तलाशी ली गई थी. एफबीआई ने मार-ए-लागो में सर्च वारंट के साथ प्रवेश किया और करीब 11,000 गोपनीय कागजात बरामद किए.
सूत्रों के मुताबिक गोपनीय दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में डोनाल्ड ट्रंप पर 7 आरोप लगाए गए हैं. अभियोग से परिचित लेकिन इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए अधिकृत नहीं होने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि आरोप अभी अस्पष्ट हैं और सीलबंद हैं.
Tweet:
Trump will be arrested, booked and appear before a judge when he goes to the courthouse on Tuesday - ABC
— BNO News (@BNONews) June 9, 2023
Tweet:
BREAKING: Trump will be arrested when he attends court on Tuesday
— The Spectator Index (@spectatorindex) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

