Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की हो सकती है गिरफ्तारी! अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने किया दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. ट्रंप ने अपनी की गिरफ्तारी को लेकर आशंका जाहिर की है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी की गिरफ्तारी को लेकर आशंका जाहिर की है. ट्रंप का दावा है कि आगामी 21 मार्च (मंगलवार) को उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. ट्रंप ने कहा कि मैनहट्टन के अभियोजक 'हश मनी' (किसी बात का खुलासा करने से रोकने के लिए गुप्त भुगतान) मामले में उन्हें आरोपित करने की तैयारी में जुटे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.
क्यों गिरफ्तार हो सकते हैं ट्रंप
2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर किए गए कथित गुप्त भुगतान को लेकर उन पर आरोप तय किए जाने हैं. इसको लेकर मंगलवार को मैनहट्टन की एक अदालत में उनकी पेशी है. इसी दिन उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को लेकर दावा किया है.
There was no immediate indication as to why Donald Trump appeared confident that he would be arrested on Tuesday. Three people close to him said his team had no specific knowledge about when an indictment might come or when an arrest could be anticipated. https://t.co/jVjSTRGgKr pic.twitter.com/uw6KMlgccs
— The New York Times (@nytimes) March 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

