विदेश

Lockdown in China: चीन में कोरोना के चलते भयानक हालात, शेनझेन शहर में लॉकडाउन, करीब 17 मिलियन लोग अपने घरों में कैद

चीन में कोरोना महामारी (Covid-19 in China) के शुरू होने के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 1500 केस मिले हैं. हालाात बदतर होने पर चीन ने शेनझेन शहर में लॉकडाउन लगा दिया है.

Lockdown in China: चीन में कोरोना के चलते भयानक हालात, शेनझेन शहर में लॉकडाउन, करीब 17 मिलियन लोग अपने घरों में कैद
(Photo Credit : Pixabay)

Lockdown in China: चीन में कोरोना महामारी (Covid-19 in China) के शुरू होने के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 1500 केस मिले हैं, जिसके बाद से पूरे चीन में दहशत फैल गई है. एएफपी न्यूज एजेंसी ने सरकार के हवाले से बताया कि चीन ने शेनझेन शहर में लॉकडाउन लगा दिया है, जिसकी वजह से करीब 17 मिलियन लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं. अब डर जताया जा रहा है कि अगर इसी रफ्तार से संक्रमण फैलता रहा तो आने वाले दिनों में दुनिया की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं.  आपको बता दें कि जब पूरी दुनिया कोरोना के कहर से परेशान थी, तब भी चीन में एक दिन में इतने केस (Covid Cases in China) नहीं आए थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).