विदेश

Russia-Ukraine War: कई वर्षों तक होगी रूस-यूक्रेन की जंग, खतरनाक हथियारों का हो सकता है इस्तेमाल- ब्रिटेन

यूक्रेन-रूस की लड़ाई गहराती जा रही है. आज युद्ध का चौथा दिन है. रविवार की सुबह से ही यूक्रेन रूसी हमलों से सहमा हुआ है. इस बीच ब्रिटिश विदेश सचिव ने चेतावनी दी है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष "कई वर्षों तक" चल सकता है.

Russia-Ukraine War: कई वर्षों तक होगी रूस-यूक्रेन की जंग, खतरनाक हथियारों का हो सकता है इस्तेमाल- ब्रिटेन
(Photo Credit : Twitter)

Russia-Ukraine Conflict, 27 फरवरी: ब्रिटिश विदेश सचिव (British Foreign Secretary) लिज़ ट्रस ने रविवार को चेतावनी दी कि रूस-यूक्रेन संघर्ष "कई वर्षों तक" चल सकता है और दुनिया को और भी खतरनाक हथियारों (Worse Weapons) का उपयोग और मास्को के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है.

यूक्रेन-रूस की लड़ाई गहराती जा रही है. आज युद्ध का चौथा दिन है. रविवार की सुबह से ही यूक्रेन रूसी हमलों से सहमा हुआ है. हाल ये है कि यूक्रेन में रूस की सेना दाखिल हो चुकी है. यूक्रेन के खारकीव में रूसी सैनिक घुस गए हैं.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव द्वारा वार्ता आयोजित करने से इनकार करने के बाद रूसी बलों को यूक्रेन में 'सभी दिशाओं से' अपनी प्रगति फिर से शुरू करने का निर्देश दिया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने शनिवार को एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि सभी इकाइयों को ऑपरेशन योजना के अनुसार एक आक्रामक हमला करने का आदेश दिया गया है.

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).