Somalia Bomb Blast: सोमालिया के लोअर शबेले में बम धमाका, हादसे में 22 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत
दक्षिणी सोमालिया में खेलते समय एक विस्फोटक उपकरण में अचानक विस्फोट होने से 22 बच्चों सहित कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई.
Somalia Bomb Blast: बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी सोमालिया (Southern Somalia) में बम धमाका (Bomb Blast) होने से हड़कंप मच गया और देखते ही देखते कई लोग काल के गाल में समा गए. दरअसल, खेलते समय अचानक मिले एक विस्फोटक उपकरण (Explosive Device) में धमाका होने से 22 बच्चों सहित कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 50 से अधिक अन्य घायल बताए जा रहे हैं. बम विस्फोट शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुआ, जब बच्चों का एक समूह दक्षिणी सोमालिया के लोअर शबेले (Lower Shabelle) के हिस्से कोरिओली जिले (Qoriyoley District) के एक शहर मुरले (Muralle) में खेल रहा था. यह भी पढ़ें: Bomb Blast in US: वाशिंगटन के सिएटल में अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुआ बम धमाका, इमारत को किया गया खाली
देखें ट्वीट-
At least 22 children killed after bomb they found while playing went off in southern Somalia - BBC
— BNO News (@BNONews) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

