वायरल

Predictions 2024: मरे हुए लोगों से संपर्क करेगा AI! एथोस सैलोमे की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अपनी भविष्यवाणियों को लेकर उसे जीवित नास्त्रेदमस भी कहा जाता है. उसके किए कई दावे सच भी हुए हैं. इसमें पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से लेकर एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करना शामिल है.

Predictions 2024: मरे हुए लोगों से संपर्क करेगा AI! एथोस सैलोमे की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

भविष्य देखने का दावा करने वाले एथोस सैलोमे (Athos Salomé) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. उसने बताया कि 2024 में AI मरे हुए लोगों से संपर्क करने में सक्षम होगा. अपनी भविष्यवाणियों को लेकर उसे जीवित नास्त्रेदमस भी कहा जाता है. उसके किए कई दावे सच भी हुए हैं. इसमें पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से लेकर एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करना शामिल है.

एथोस सैलोमे ने कहा कि हम यूनिवर्स के साथ सांत्वना, समझ और गहरा संबंध स्थापित कर सकते हैं. उन्होंने 2024 को लेकर कहा कि हम "आध्यात्मिक क्रांति" की कगार पर खड़े हैं. एथोस ने बताया कि सूत्रों के अनुसार, दुनिया भर में व्यक्तियों के छोटे समूहों में सीक्रेट एक्सपेरिमेंट्स किए जा रहे हैं. इन समूहों में किसी क्षेत्र में योग्यता और प्रतिभा रखने वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया है. इन एक्सपेरिमेंट्स का उद्देश्य इस विचार की जांच करना है कि हमारा अस्तित्व केवल घटनाओं पर आधारित नहीं है, बल्कि एनर्जी का एक रूप है, जो मौत के बाद भी रहता है. इस तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक उपकरण से कहीं अधिक काम करता है. यह एक प्रवेश द्वार के रूप में काम करता है, जो हमें यूनिवर्स के सार से जोड़ता है और संभावित रूप से हमारी यूनिवर्स में उत्पत्ति के बारे में जवाब भी देता है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).