विदेश

US Shootout VIDEO: अमेरिका में फिर हुई जबरदस्त गोलीबारी, फिलाडेल्फिया बार के बाहर 10 लोगों की मौत, देखें वीडियो

अमेरिका में फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन इलाके में एक बार के बाहर कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी गई है. घटना शनिवार रात ईस्ट एलेघेनी और केंसिंग्टन एवेन्यू के इलाके में हुई.

US Shootout VIDEO: अमेरिका में फिर हुई जबरदस्त गोलीबारी, फिलाडेल्फिया बार के बाहर 10 लोगों की मौत, देखें वीडियो

US Shootout VIDEO: अमेरिका में फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन इलाके में एक बार के बाहर कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी गई है. घटना शनिवार रात ईस्ट एलेघेनी और केंसिंग्टन एवेन्यू के इलाके में हुई.

सीबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शूटिंग केंसिंग्टन और एलेघेनी एवेन्यूज के इलाके में एक बार के पास हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों को उनकी चोटों की गंभीरता के आधार पर अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में पुलिस वाहनों को फिलाडेल्फिया बार के पास खड़ा देखा गया था, जहां शूटिंग की सूचना मिली थी. आपको बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में गोलीबारी और गैंगवार जैसी कई घटनाएं सामने आई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).