Dangerous Plane Stunt: नए राष्ट्रपति विमान की खतरनाक उड़ान का VIDEO वायरल, हवा में ऐसा करते देख थम जाएंगी सांसे

अर्जेंटीना का नया राष्ट्रपति विमान के जोखिम भरे उड़ान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फ्लाई-पास्ट की निंदा की गई है, कुछ लोगों ने कहा कि यह खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना था.

Dangerous Plane Stunt: अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति विमान (Argentina New Presidential Plane) को ब्यूनस आयर्स में एक हवाई अड्डे और व्यस्त सड़क पर कम ऊंचाई वाला फ्लाई-पास्ट करते हुए फिल्माया गया था. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने पायलटों की 'शोबोटिंग' के लिए आलोचना की है.

अर्जेंटीना का नया राष्ट्रपति विमान बोइंग 757-200 ने 25 मई को एरोपार्क जॉर्ज न्यूबेरी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. जोखिम भरे इस उड़ान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फ्लाई-पास्ट की निंदा की गई है, कुछ लोगों ने कहा कि यह खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना था. उन्होंने बताया कि विमान बहुत कम ऊंचाई और काफी  तेज उड़ रहा था. इससे जमीन पर लोगों को भी खरता था.

अर्जेंटीना सरकार ने फ्लाई-पास्ट का बचाव करते हुए कहा है कि विमान की क्षमताओं का परीक्षण करना जरूरी था. बहरहाल, इस घटना ने राष्ट्रपति के नए विमान की सुरक्षा और फ्लाई-पास्ट के लिए जिम्मेदार लोगों के फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now