Surgical Strike: पुंछ आतंकी हमले के बाद पाक के पूर्व राजनयिक ने कहा- पाकिस्तान को भारत की ओर से एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर
पुंछ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने आशंका जताई है कि भारत पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक करेगा. हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने बताया कि पुंछ आतंकी हमले का भारत कब और कैसे बदला लेगा.
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ में आतंकी हमले (Poonch Terror Attack) के बाद अब पाकिस्तान (Pakistan) को भारत (India) की ओर से एक और सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) का डर सताने लगा है. दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने आशंका जताई है कि भारत पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक करेगा. हाल ही में एक वीडियो में उन्होंने बताया कि पुंछ आतंकी हमले का भारत कब और कैसे बदला लेगा. उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान में लोग भारत द्वारा एक और सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक की बात कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वे ऐसा करेंगे, क्योंकि इस साल उनके पास एससीओ और जी20 की अध्यक्षता है, लेकिन अगले साल चुनाव के दौरान भारत फिर ऐसा कर सकता है.
देखें पोस्ट-
#WATCH via ANI Multimedia | “Pakistan fears another surgical strike by India…” Former Pak diplomat after Poonch terror attackhttps://t.co/agjlCMiAKI
— ANI (@ANI) April 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

