जरुरी जानकारी

COVID-19 से जुड़ी जानकारी, अस्पताल और दवाइयों के लिए Twitter का ये फीचर आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल

भारत में कोरोना की प्रचंड लहर के बीच लोग ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल जानकारी, अस्पताल और दवाइयों तक पहुंचने के लिए कर रहें हैं. इस बीच ट्विटर एडवांस्ड सर्च कर के एक नया फीचर सामने आया है जिसके जरिए आप किसी भी हैशटैग को, किसी भी समय या किसी भी एकाउंट से किये गए ट्वीट को ढूंढ़ सकते हैं. आप अपने सबसे लेटेस्ट ट्वीट्स को अपनी टाइमलाइन पर सबसे ऊपर पा सकते है, सिर्फ ‘चमकता’ हुआ बटन को टैप करके. अगर आप अपने आस पास के क्षेत्र से किये हुए किसी ट्वीट को ढूंढना चाहते है तो सर्च बार में अपना हैशटैग डालें और ऊपर दायां साइड पर टॉगल बटन को दबा दें, और साथ ही लोकेशन का ऑप्शन चालू कर दें. इस सुविधा के लिए आपको लोकेशन सेटिंग्स चालू रखनी होंगी.

COVID-19 से जुड़ी जानकारी, अस्पताल और दवाइयों के लिए Twitter का ये फीचर आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल
ट्विटर (Photo Credits: IANS)

कोरोना की मार से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए ट्विटर ने अपने एडवांस्ड सर्च फीचर के बारे में जानकारी दी-

अपने लोकेशन सेटिंगस को ऑन रखकर आप हैशटैग के जरिए अपने आसपास के क्षेत्र से किये हुए किसी ट्वीट को ढूंढ सकते हैं-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2021 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).