Screenshot Block: सावधान! अब WhatsApp पर नहीं ले पाएंगे फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर व्यू वनंस मैसेज के रूप में भेजी गई फोटो और वीडियो का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकेगा. सिर्फ इतना ही नहीं, पता चला है कि कंपनी बिजनेस यूजर्स के लिए ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन WhatsApp Premium को भी ऐप में जोड़ने को लेकर काम कर रही है.
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर व्यू वनंस मैसेज के रूप में भेजी गई फोटो और वीडियो का स्क्रीनशॉट (Screenshot Block) नहीं लिया जा सकेगा. सिर्फ इतना ही नहीं, पता चला है कि कंपनी बिजनेस यूजर्स के लिए ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन WhatsApp Premium को भी ऐप में जोड़ने को लेकर काम कर रही है.
बता दें कि इस फीचर को फिलहाल चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है, बीटा टेस्टर गूगल प्ले स्टोर से ऐप को इंस्टॉल कर चुके हैं. बता दें कि इस फीचर के आने से पहले यानी अभी अगर आप किसी को भी व्यू वनंस फीचर की मदद से कोई भी तस्वीर या फिर वीडियो सेंड करते हैं तो सामने वाला व्यक्ति उस फोटो या फिर वीडियो का स्क्रीनशॉट खींच सकता है. अगर कोई भी थर्ड-पार्टी एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल करता है तो भी इस स्थिति में तस्वीर ब्लैक हो जाएगी.
WhatsApp rolling out screenshot blocking https://t.co/4DneMN5aYl
— MyBroadband (@mybroadband) October 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

