देश

ISRO Launches GSLV-F12 and NVS-01: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में जीएसएलवी-एफ12 सैटेलाइट लॉन्च की (Watch Video)

भारत के लिए खुशखबरी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज यानि 29 मई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC-SHAR) से नए जमाने का नेविगेशन सैटेलाइट को सुबह 10:42 बजे लॉन्च किया गया

ISRO Launches GSLV-F12 and NVS-01: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में जीएसएलवी-एफ12 सैटेलाइट लॉन्च की (Watch Video)
Photo Credits ANI

ISRO Launches GSLV-F12 and NVS-01: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) रॉकेट का इस्तेमाल करते हुए  अपना पहला और दूसरी पीढ़ी का नेविगेशन उपग्रह लौंच किया. इससे पहले ISRO ने जानकारी दी थी कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, रॉकेट जीएसएलवी-एफ12 अपने साथ 2,232 किलोग्राम एनवीएस-01 नेविगेशन उपग्रह को ले जाने के लिए आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा रॉकेट पोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 10.42 बजे प्रक्षेपित होने वाला है.

जीएसएलवी-एफ12 भारत के जीएसएलवी की 15वीं उड़ान है और स्वदेशी क्रायो चरण वाली 9वीं उड़ान है. स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण के साथ जीएसएलवी की यह छठी परिचालन उड़ान है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).