ISRO SSLV-D3 EOS-08 Satellite Launch: इसरो ने लॉन्च किया आखिरी डेवल्पमेंटल फ्लाइट SSLV-D3, सामने आया ऐतिहासिक VIDEO
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से SSLV-D3/EOS-08 मिशन की तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान का सफल प्रक्षेपण कर दिया है.
ISRO SSLV-D3 EOS-08 Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से SSLV-D3/EOS-08 मिशन की तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान का सफल प्रक्षेपण कर दिया है. यह मिशन पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट (EOS-08) को ले जा रहा है. इससे पहले पीएसएलवी-सी58/एक्सपोसैट और जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस मिशन सफल रहे थे. यह मिशन SSLV की आखिरी डेवलपमेंट फ्लाइट है. यह 34 मीटर लंबा रॉकेट है, जिसे 500 किलोग्राम तक वजन वाले छोटे उपग्रहों को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है.
ISRO का ऐतिहासिक कदम, आखिरी डेवल्पमेंटल फ्लाइट SSLV-D3 किया लॉन्च
#WATCH | ISRO (Indian Space Research Organisation) launches the third and final developmental flight of SSLV-D3/EOS-08 mission, from the Satish Dhawan Space Centre in Sriharikota, Andhra Pradesh.
(Video: ISRO/YouTube) pic.twitter.com/rV3tr9xj5F
— ANI (@ANI) August 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

