देश

Gaganyaan Mission TV-D1 Test Flight Launched: मिशन गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट श्रीहरिकोटा से लॉन्च, सफल परीक्षण के लिए पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

इसरो ने एक बार फिर से अंतिरक्ष में इतिहास रचते हुए शनिवार को मिशन गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट श्रीहरिकोटा से सफलता पूर्वक लॉन्च. मिशन गगनयान के सफलतापूर्वक लॉन्च होने पर पीएम मोदी ने मिशन गगनयान के लॉन्च पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

Gaganyaan Mission TV-D1 Test Flight Launched: मिशन गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट श्रीहरिकोटा से लॉन्च, सफल परीक्षण के लिए पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
Photo Credits Twitter

Gaganyaan Mission TV-D1 Test Flight Launched: इसरो ने एक बार फिर से अंतिरक्ष में इतिहास रचते हुए शनिवार को मिशन गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च की. मिशन गगनयान के सफलतापूर्वक लॉन्च  पर पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है. देश का मान  बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी ने भी मिशन गगनयान के सफल लॉन्च पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन/गगनयान के पहले रॉकेट हिस्सा - परीक्षण वाहन-डी1 (टीवी-डी1) का कुछ विलंब के बाद शनिवार सुबह 10 बजे सफल प्रक्षेपण किया गया. इसका प्रक्षेपण सुबह 8 बजे निर्धारित था, लेकिन मौसम की स्थिति और खराब दृश्यता के कारण इसे सुबह 8.45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था। लेकिन तकनीकी खामियों के चलते आखिरकार सुबह 10 बजे इसका प्रक्षेपण किया गया.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).