Jio के Platform पर भी 'कच्चा बादाम' जैसा चलेगा शॉर्ट VIDEO, Instagram Reels को टक्कर देगा जियो का ये एप
Jio के इस Platform ऐप पर क्रिएटर्स, सिंगर, एक्टर, म्यूजिशियन, डासंर, कॉमेडियन, फैशन-डिजाइनर और सबके लिए जगह होगी जो कल्चरल इंफ्लूएंसर बनना चाहते हैं.
Jio Reels App: शॉर्ट वीडियो ऐप (Short Video App) की दुनिया में अब JIO तहलका मचाने वाला है. Facebook और Instagram को तगड़ी टक्कर देने के लिए Jio एक नया ऐप लॉन्च करने वाला है. कंपनी एक इंडियन बेस्ड शॉर्ट वीडियो ऐप Platform लॉन्च करने जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप अगले साल जनवरी तक लॉन्च हो सकता है. इसको बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध भी करवा दिया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ऐप फेसबुक और इंस्टाग्राम रील के जैसा ही काम करेगी. यहां लोगों को ऑर्गेनिक ग्रोथ मिलेगी और बढ़िया कमाई का भी मौका मिलेगा. प्रेस रिलीज के अनुसार, Rolling Stones India, Creativeland Asia और Jio Platforms Limited ने एंटरटेनर के लिए शॉर्ट वीडियो ऐप Platform लॉन्च करने के लिए पार्टनरशिप की है.
Platform ऐप पर क्रिएटर्स, सिंगर, एक्टर, म्यूजिशियन, डासंर, कॉमेडियन, फैशन-डिजाइनर और सबके लिए जगह होगी जो कल्चरल इंफ्लूएंसर बनना चाहते हैं.
Jio joins hands with Rolling Stone India to launch short video app aimed at content creatorshttps://t.co/c1PUUhdvyF pic.twitter.com/stqOLyD5jO
— Gadgets 360 (@Gadgets360) November 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

