टेक

Indian Gets Call From Google: भारतीय छात्र के जुगाड़ को देखकर गूगल भी हैरान, डिनो गेम प्रोजेक्ट देखते ही फोन कर लिया लड़के का इंटरव्यू

अक्षय ने उस गेम को ऑनलाइन खेलने के लिए अपने कुछ कोडिंग कौशल का इस्तेमाल किया और फिर उसका वीडियो लिंक्डइन पर अपलोड किया, जिसके बाद गूगल ने खुद उससे संपर्क किया.

Indian Gets Call From Google: भारतीय छात्र के जुगाड़ को देखकर गूगल भी हैरान, डिनो गेम प्रोजेक्ट देखते ही फोन कर लिया लड़के का इंटरव्यू
(Photo Credit : Twitter)

एक भारतीय छात्र ने ऐसा गेम प्रोजेक्ट बनाया, जिसका कायल गूगल भी हो गया और छात्र को सीधे फोन कर इंटरव्यू का ऑफर दे दिया. एक खेल के माध्यम से गूगल पर इंटरव्यू ? जी हां! आपने सही पढ़ा. ट्विटर यूजर 'अक्षय नारीसेटी' ने बताया कि कैसे 'डिनो गेम' खेलने का एक वीडियो डालने के बाद एक Google कर्मचारी ने उनसे इंटरव्यू के लिए संपर्क किया.

अक्षय ने उस गेम को ऑनलाइन खेलने के लिए अपने कुछ कोडिंग कौशल का इस्तेमाल किया और फिर उन्होंने उसी का एक वीडियो लिंक्डइन पर अपलोड किया. उसके थोड़ी देर बाद उन्हें एक संदेश मिला जिसमें लिखा था, "मैं Google की टेक हायरिंग टीम का हिस्सा हूं और आपका 'डिनो गेम' देखकर चकित था. यदि आप Google के साथ करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो कृपया अपने अपडेटेड सीवी के साथ मुझे वापस भेजें और मैं आपको उसी क्षण पोस्ट कर दूंगा, जब हमारे पास आपके लिए उपयुक्त अवसर होगा." वीडियो अपलोड होने के बाद से 66K बार देखा गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).