AI Fashion Show Video: एलन मस्क ने शेयर किया एआई फैशन शो वीडियो, कूल कॉस्ट्यूम्स में दिखाई दिए पीएम मोदी, बाइडेन और शी जिनपिंग
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने 'एक्स' पर एक AI फैशन शो वीडियो शेयर किया है. इसमें देशभर के दिग्गज नेताओं और उद्योगपतियों को अनोखे कपड़े में दिखाया गया है, जो मॉडल की तरह रैंप वॉक कर रहे हैं.
AI Fashion Show Video: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने 'एक्स' पर एक AI फैशन शो वीडियो शेयर किया है. इसमें देशभर के दिग्गज नेताओं और उद्योगपतियों को अनोखे कपड़े में दिखाया गया है, जो मॉडल की तरह रैंप वॉक कर रहे हैं. इस वीडियो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पोप फ्रांसिस और उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और एप्पल के सीईओ टिम कूक भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने को लेकर मस्क ने की बिल गेट्स की खिंचाई भी की है.
एलन मस्क ने शेयर किया एआई फैशन शो वीडियो
High time for an AI fashion show pic.twitter.com/ra6cHQ4AAu
— Elon Musk (@elonmusk) July 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

