टेक

Instagram Down: माइक्रोसॉफ्ट, यूट्यूब के बाद अब डाउन हुआ इंस्टाग्राम? नेटिजन्स ने कहा- फीड रिफ्रेश करने, तस्वीरें और रील्स देखने में आ रही समस्या

सोशल साइट इंस्टाग्राम अचानक से डाउन हो गया है. नेटिजन्स का कहना है कि फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही है. इससे पहले आज वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप यूट्यूब भी दोपहर करीब 1:30 बजे से लेकर 3:15 तक डाउन हो गया था.

Instagram Down: माइक्रोसॉफ्ट, यूट्यूब के बाद अब डाउन हुआ इंस्टाग्राम? नेटिजन्स ने कहा- फीड रिफ्रेश करने, तस्वीरें और रील्स देखने में आ रही समस्या
instagram

Instagram Down: सोशल साइट इंस्टाग्राम अचानक से डाउन हो गया है. नेटिजन्स का कहना है कि फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही है. एक 'एक्स' यूजर ने लिखा कि इंस्टाग्राम फिर से डाउन हो गया है. इसलिए मुझे अब इससे नफरत हो गई है. दूसरे यूजर ने गुस्से में कहा कि इंस्टाग्राम दोबारा डाउन हो गया है. एक अन्य यूजर ने लिखा- इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन हो गए हैं. मुझे लगता है कि मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी अब टूट चुके हैं. बता दें, इससे पहले आज वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप यूट्यूब भी दोपहर करीब 1:30 बजे से लेकर 3:15 तक डाउन हो गया था. यूट्यूब टीम ने इस मामले का संज्ञान लिया था और कहा था कि हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं, जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा. हालांकि, मेटा ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है कि उसका इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म डाउन हो गया है.

इंस्टाग्राम फिर से डाउन हो गया

इंस्टाग्राम दोबारा हुआ डाउन

इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों हुए डाउन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).