खेल

WSPS World Cup 2024: भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल, विश्व कप में लहराया हिंदुस्तान का परचम

भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट (WSPS) वर्ल्ड कप 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है.

WSPS World Cup 2024: भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल, विश्व कप में लहराया हिंदुस्तान का परचम

भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट (WSPS) वर्ल्ड कप 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. इससे पहले, उन्होंने पिछले महीने नई दिल्ली में आयोजित WSPS वर्ल्ड कप 2024 में SH1 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस पैरालिंपिक कोटा भी हासिल किया था. इसी स्पर्धा में टोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखारा ने रजत पदक जीता.

शॉट पुट और पावरलिफ्टिंग से शूटिंग तक का सफर

मोना अग्रवाल ने शूटिंग में आने से पहले राज्य स्तर पर शॉट पुट और पावरलिफ्टिंग में भी हिस्सा लिया था. उनकी इस उपलब्धि से साफ़ ज़ाहिर होता है कि लगन और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. मोना की जीत से देश में पैरा खेलों को बढ़ावा मिलेगा और अन्य पैरा एथलीटों को प्रेरणा मिलेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).