WFI New Chief Sanjay Singh: बृजभूषण के करीबी संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष, प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को दी शिकस्त
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अनीता को शिकस्त दी है.
Wrestling Federation of India Elections: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अनीता को शिकस्त दी है. संजय सिंह का मुकाबला बृजभूषण की खिलाफत में आंदोलन कर चुकी कॉमन वेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीत चुकी अनीता श्योराण से था.
WFI के कुल 15 पदों पर चुनाव हुए. अध्यक्ष पद के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के 4 पदों, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के 2 पदों और 5 कार्यकारी सदस्यों का चुनाव हुआ.
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर पिछले 12 साल से बृजभूषण शरण सिंह थे. साल 2011 से लगातार तीन बार वो कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए. बृजभूषण शरण सिंह के अध्यक्ष रहने के दौरान ही देश के कई पहलवानों ने उनके खिलाफ आंदोलन किया था. बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे. याद होगा आपको, जब जंतर मंतर पर पहलवान धरने पर बैठे थे. मामला कोर्ट में है.
Sanjay Singh emerges as the new WFI President, while Prem Chand Lochab takes on the role of Secretary General.
Out of 47 votes cast, Sanjay secures 40, leaving Anita with just 7. 🏆🗳️
#WFIElection #WFI #WrestlersProtest #SanjaySingh #BrijBhushanSingh pic.twitter.com/qAwfrVWBdp
— nnis (@nnis_sports) December 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

