Sania Mirza-Shoaib Malik Set To Separate? सानिया मिर्जा-शोएब मलिक का हो सकता है तलाक, रिश्तों में आई खटास
सानिया मिर्जा और शोएब की साल 2010 में शादी हुई थी. फिर 2018 में दोनों माता-पिता बने थे, लेकिन अब इन दोनों के अलग होने की खबरें मीडिया में छाई हुईं हैं.
Sania Mirza Shoaib Malik: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. सानिया मिर्जा और शोएब की साल 2010 में शादी हुई थी. फिर 2018 में दोनों माता-पिता बने थे, लेकिन अब इन दोनों के अलग होने की खबरें मीडिया में छाई हुईं हैं. पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि सानिया और शोएब जल्द ही अलग होने जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सानिया और शोएब के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है.
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं.' फोटो में सानिया मिर्जा और उनके बेटे इजहान नजर आ रहे हैं.
सानिया ने इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा था. टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? इससे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. लेकिन अभी तक सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने इस पर अपना बयान नहीं दिया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

