'मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूं, समझ नहीं आ रहा क्या करूं', रेसलर साक्षी मलिक ने क्यों कही ये बात
साक्षी मलिक ने लिखा, ''मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूं. वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन कर के बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नयी कुश्ती फेडरेशन ने नन्दनी नगर गोंडा में करवाने का फैसला लिया है. गोंडा बृजभूषण का इलाका है.''
रेसलर साक्षी मलिक ने शनिवार को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में लिखा, ''मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूं. वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन कर के बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नयी कुश्ती फेडरेशन ने नन्दनी नगर गोंडा में करवाने का फैसला लिया है. गोंडा बृजभूषण का इलाका है. अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहां जाएंगी. क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है क्या. समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं.'' बताें दे कि हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ में चुनाव हुए थे जिसमें अध्यक्ष पद पर पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह की जीत हुई थी. इसके बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया था. यह भी पढ़ें- 'क्या हम फांसी पर लटक जाएं?', पहलवानों के विरोध पर बोले कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, देखें VIDEO
देखें ट्वीट-
मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूँ वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फ़ोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख़ से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नयी कुश्ती फेडरेशन ने नन्दनी नगर गोंडा में करवाने का फ़ैसला लिया है।
गोंडा बृजभूषण का इलाक़ा है। अब आप सोचिए कि…
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) December 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

